07 April 2021 10:58 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना में मिले सिर फूटे शव में हत्या की आशंका सही निकली है। पुलिस ने हत्या की गुत्थी भी लगभग सुलझा ली है। सूत्रों की मानें तो आज किसी भी समय पुलिस हत्या का पर्दाफाश कर देगी।
बता दें कि मंगलवार की सुबह जयपुर रोड़ स्थित बाड़े में रिड़मलसर सिपाहियान निवासी मांगीलाल मेघवाल का सिर फूटा शव मिला था। बाड़े की रखवाली करने वाले शख्स ने पुलिस को बताया कि साढ़े नौ बजे जब वह बाड़े पहुंचा तो वहां शव पड़ा था, जबकि उससे पहले सोमवार रात साढ़े सात बजे वह बाड़ा बंद करके गया था, तब तक वहां कोई नहीं था।
पता चला है कि पुलिस ने मृतक मांगीलाल के आस पास रहने वाले लोगों पर नज़र रखी थी।
अब आरोपी का नाम उजागर होने का इंतजार है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
05 September 2020 08:05 PM