05 March 2021 09:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। स्केटिंग की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल बीकानेर में आयोजित होने जा रहा है। 6-7 मार्च को सादुलगंज सेक्टर ए में स्थित स्केटिंग रिंक में यह ट्रायल होगा। भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ द्वारा आयोजित इस ट्रायल के माध्यम से स्पीड स्केटिंग, फ्री स्टाइल एवं रोलर डर्बी के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। आर एस एफ आई राजस्थान के समन्वयक योगेन्द्र खत्री ने बताया कि राजस्थान के 17 जिलों से लगभग 380 स्केटर्स इस ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इनमें चयनित खिलाड़ी 31 मार्च से चंडीगढ़ मोहाली में शुरू होने वाली 58वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। बता दें कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 31 मार्च से 11 अप्रेल तक चलेगी।
खत्री ने बताया कि चयन ट्रायल हेतु तैयारियां पूरी हो चुकी है। उन्हें उम्मीद है कि यहां से चयनित खिलाड़ी देशभर में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM