14 August 2020 05:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शुक्रवार को भी कोरोना का प्रकोप कम नहीं हुआ है। अभी आई रिपोर्ट में 83 पॉजिटिव आए। इसमें सबसे चिंता की बात यह है कि इनमें से 32 मरीज़ चालीस की उम्र के पार के हैं। वहीं सबसे अधिक मरीज़ मुरलीधर में आए हैं, यहां से 11 मरीज़ आए हैं। इसके अलावा गंगाशहर से 6 सहित आचार्य चौक, रांगड़ी चौक, पूगल रोड़ में अधिक मरीज़ हैं। वहीं पुष्करणा स्टेडियम, सुराणा मोहल्ला, लक्ष्मीनाथ की घाटी, लखौटिया चौक, बोथरा मोहल्ला, भैरूं गली, भुजिया बाज़ार, आनंद भैरव गली, पुरानी जेल रोड़, गोगागेट, पुलिस क्वार्टर बीछवाल, नगद नारायण बिस्किट फैक्ट्री, रिको, रथखाना, दम्माणी चौक, मेवातों का मोहल्ला, माजिसा का बास, हनुमान हत्था, उस्तां बारी, नाल बड़ी, लाली बाई पार्क, रामपुरा, व्यास कॉलोनी, डुप्लेक्स कॉलोनी, रानी बाज़ार, सुदर्शना नगर सहित कई इलाकों से भी मरीज आए हैं। बता दें कि गंगाशहर के सात में से तीन बांठिया स्कूल के पीछे, एक थाने के पास, एक चौपड़ा स्कूल के पास व एक गहलोत नर्सरी के पास व एक श्याम वाटिका से हैं।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM