08 January 2021 12:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर की पहली महिला एसपी प्रति चंद्रा ने आते ही पुलिस को फास्ट एक्शन ओरिएंटेड कर दिया है। प्रीति की जिला स्पेशल टीम ने आज बीछवाल पुलिस के सहयोग से नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। टीमों ने स्कॉर्पियो गाड़ी भरकर डोडा पोस्त ले जाते बाड़मेर निवासी जगदीश बेनीवाल को दबोच लिया है। आरोपी से गाड़ी सहित करीब 175 किलो डोडा पोस्त जब्त हुआ है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। हालांकि अनुमान है कि आरोपी यह डोडा-पोस्त श्रीगंगानगर अथवा पंजाब सप्लाई करने वाला था। उल्लेखनीय है कि डीएसटी को मिली सूचना पर डीएसटी प्रभारी मजीद खान के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर देवीलाल सहारण व टीम ने आसूचना एकत्र कर तस्कर के आने की पुष्टि की। पुष्टि होने पर बीछवाल थानाधिकारी मनोज कुमार शर्मा को सूचित किया गया। शर्मा की टीम ने डीएसटी की देवीलाल मय टीम के सहयोग से गंगानगर चौराहे पर नाकाबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
बता दें कि डीएसटी एसपी प्रीति चंद्रा के डायरेक्ट सुपरविजन में काम कर रही है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
14 September 2022 11:39 AM