13 April 2020 10:36 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम में भर्ती चार और कोरोना पीड़ितों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। इन चारों की लगातार तीन रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब इनको छुट्टी दी गई है। ये चारों मरीज़ कोतवाली की लुहारों की बस्ती की मृतका के परिवार से हैं। इनको एहतियातन चौदह दिनों के लिए क्वारन्टाइन सेंटर रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले आधी रात को 24 संदिग्धों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी, जो सभी कोतवाली थाना क्षेत्र के थे।
RELATED ARTICLES
05 October 2022 12:42 AM