16 August 2021 08:34 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। फर्जी मुख्तयार आम से जमीन बेचने का मामला सामने आया है। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र की किसमीदेसर रोही, दादा बाड़ी क्षेत्र का है। सुजानदेसर निवासी पाना देवी पत्नी महावीर प्रसाद माली व मघा देवी पत्नी देवाराम माली ने दो नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान उज्जवल ने बताया कि परिवादियों ने राजकुमार व मंजू देवी माली को दो ख़सरों का मुख्तयार आम दे रखा था। आरोप है कि आरोपियों ने षडयंत्र के तहत धोखाधड़ी करते हुए कुल 6 खसरों के मुख्तयार आम बनवा लिए। बाद में ये सभी खबरें बेचकर फर्जी रजिस्ट्री करवा दी।
शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 व 120 बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
04 August 2021 11:16 PM