26 November 2021 01:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में शादियों के सीजन के बीच बढ़ रहे कोरोना आंकड़ों ने बीकानेर की चिंता बढ़ा दी है। आज फिर बीकानेर में एक साथ 6 रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ बीएल मीणा के अनुसार तीन पॉजिटिव मुरलीधर व्यास कॉलोनी के हैं, वहीं तीन पॉजिटिव सादुलगंज के हैं। एक दिन पहले मुरलीधर के डी ब्लॉक में पिता पुत्र पॉजिटिव पाए गए थे। इसी परिवार से तीन मरीज़ फिर पॉजिटिव निकले हैं। इनमें एक 36 वर्षीय महिला, एक 26 वर्षीय युवक व एक 86 वर्षीय वृद्धा पॉजिटिव है। वहीं दो दिन पहले सादुलगंज निवासी छात्र जयपुर से पॉजिटिव होकर घर लौटा था। उसके परिवार से भी तीन और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें 42 वर्षीय पुरुष, 11वर्षीय बालक व 40 वर्षीय महिला शामिल हैं।
इन 6 पॉजिटिव में से एक पॉजिटिव डॉक्टर है। ये महिला डॉक्टर अणचा बाई अस्पताल में कार्यरत हैं।
बीकानेर में अचानक बढ़ा कोरोना हमें सतर्क रहने की चेतावनी भी दे रहा है। अभी से संभल जाना पूरे बीकानेर के हित में होगा। शादियों का सीजन पीक पर है, ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है।
RELATED ARTICLES
29 September 2026 02:33 PM
31 January 2022 09:32 PM