12 June 2021 10:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर व नापासर पुलिस ने आज तीन अलग अलग कार्रवाइयों में 11 जुआरियों को दबोच लिया। गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण मय टीम ने गंगाशहर की विश्वकर्मा कॉलोनी स्थित एक मकान में दबिश दी। यहां सात युवक ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे थे। सातों को गिरफ्तार किया। मौके पर मिले 22 हजार रूपए जब्त कर लिए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी प्रमोद गुप्ता पुत्र राजेश कुमार, बजरंग धोरा निवासी राजू पुत्र रफीक खान, गोपेश्वर बस्ती निवासी नरेंद्र पुत्र त्रिलोकचंद जीनगर, मुक्ताप्रसाद निवासी जयवीर पुत्र रामलाल, नोखा रोड़ निवासी विकास पुत्र रतनलाल नाहटा, घड़सीसर निवासी इमरान पुत्र इकबाल व छोटा रानीसर बास निवासी दीपाराम पुत्र रामनारायण जाट के रूप में हुई है। कार्रवाई थानाधिकारी राणीदान मय एएसआई जगदीश कुमार, हैड कांस्टेबल मांगीलाल, कांस्टेबल आशाराम, कांस्टेबल मूलाराम, कांस्टेबल राजाराम व चाल सुभाष कांस्टेबल ने की। वहीं नापासर पुलिस की दो अलग अलग टीमों ने चार जुआरियों को दबोचा। आरोपियों से 1110 रूपए व 104 ताश के पत्ते जब्त हुए। नापासर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किल्चू देवड़ान निवासी भूराराम पुत्र नत्थूराम, शिवकुमार पुत्र दौलत राम, विजय सिंह पुत्र छोगसिंह व चेतनराम पुत्र सीताराम के रूप में हुई। कार्रवाई एएसआई भागीरथराम व हैड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार की टीमों ने की।
सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
30 October 2025 04:14 PM