26 August 2021 03:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जामसर टोल नाके के पास अभी अभी सड़क दुर्घटना हुई है। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर घायल हुआ है, जिसे पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया।
सूत्रों के अनुसार दुर्घटना की सूचना पर टाइगर फोर्स के पंकज मौके पर पहुंचे। फोर्स के राज कायल ने एंबुलेंस भिजवाई। जिसमें घायल को पीबीएम भिजवाया गया है। उसका घुटने के ऊपर से पैर टूटा हुआ लग रहा है।
घायल की पहचान जामसर निवासी श्योपत मिरासी बताई जा रही है। ब्रेजा कार व मोटरसाइकिल में आमने सामने की टक्कर हुई थी। कार चालक मौके से कार सहित फरार बताया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM