17 May 2020 09:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चुरू जिले में आज एक साथ तेरह लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। ये सभी के सभी पुरुष हैं। वहीं पॉजिटिव आए लोगों में न्यूनतम उम्र 18 वर्ष व अधिकतम 46 वर्ष है। वहीं एक युवक ऐसा भी है जिसका पिछला सैंपल नेगेटिव था लेकिन पॉजिटिव पाया गया है। बता दें कि रतनगढ़, सुजानगढ़, सरदारशहर, तोलासर, रानासर बीकन, लाड़रिया, हेमसर, परेवाड़ा, राजलदेसर, माहरी राजियां व माहरी के ये सभी पॉजिटिव हैं तथा ये सभी बाहरी प्रदेशों से चुरू पहुंचे थे। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक ये लोग मुंबई, सोलापुर, सूरत, चेन्नई, आंध्र प्रदेश, हावड़ा वेस्ट बंगाल, हैदराबाद व बेलगांव से आए थे। जिसके बाद 14 व 15 मई को इनके सैंपल लिए गए। इन सभी का इलाज फिलहाल चुरू में ही चल रहा है।
RELATED ARTICLES
14 January 2021 10:38 AM