13 April 2021 11:50 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चार साल से पीहर रह रही पत्नी के अपहरण का मामला सामने आया है। मामला दंतौर थाना क्षेत्र का है। थानाधिकारी चंद्रभान चोटिया ने बताया कि 15 केएलडी निवासी सहीराम विश्नोई ने आरोप लगाया है कि उसके जंवाई शिव ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। परिवादी का कहना है कि शिव अपने तीन साथियों के साथ उसके यहां आया था। वह उसकी पुत्री अनीता को जबरदस्ती कहीं ले गया है। इसके अतिरिक्त घर में पड़े चार लाख रूपए व एक आभुषण भी ले गया।
बताया जा रहा है कि अनीता चार साल से शिव से अलग अपने पीहर रह रही थी। दोनों बहनों की शादी एक ही घर में हो रखी थी। ज़मीन के बंटवारे को लेकर विवाद गहराया हुआ है।
थानाधिकारी चंद्रभान ने कि परिवाद पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति पत्नी दोनों की तलाश जारी है। दोनों के मिलने पर ही वास्तविकता पता चलेगी। मामला अपहरण का है अथवा दोनों साथ रहना चाहते हैं इसलिए कहीं दूर चले गए हैं, यह जांच का विषय है। पुलिस फिलहाल दोनों की तलाश में जुटी है।
RELATED ARTICLES
14 September 2021 03:36 PM