29 May 2020 11:19 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चुरू जिले की महिला कांस्टेबल के अपहरण की ख़बरों को चुरू एसपी तेजस्वनी गौतम ने सिरे से ख़ारिज करते हुए फेक न्यूज़ बताया है। एसपी ने बताया कि दरअसल, रतनगढ़ थाने की महिला कांस्टेबल का दो दिन पहले उनके पास फोन आया था। मामला कॉलोनी मालिक व महिला कांस्टेबल में विवाद का था। विवाद को लेकर आरोपी कॉलोनी मालिक के खिलाफ धारा 354 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बता दें कि महिला कांस्टेबल इसी कॉलोनी में रहती हैं।
RELATED ARTICLES
28 July 2026 08:23 PM
12 March 2020 11:40 PM