11 December 2025 07:09 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नशे के खिलाफ गंगाशहर पुलिस ने फिर एक एक्शन लिया है। पुलिस ने डोडा-पोस्त सहित एक कार जब्त की है। वहीं तस्कर की तलाश जारी है।
सूत्रों के मुताबिक थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व वाली टीम ने सुजानदेसर क्षेत्र से एक कार पकड़ी। इस कार में 44 किलो 900 ग्राम डोडा मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार कार लावारिस खड़ी थी।
कार नंबर आरजे 05 सीबी 8206 के मालिक का नाम देवकिशन स्वामी बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल मुखराम, गौरव चौधरी, ओमप्रकाश व अशोक शामिल थे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
04 October 2020 12:05 AM