19 March 2020 06:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जयपुर में हुई बार काउंसिल व बेंच की बैठक में गहमागहमी के बाद बार काउंसिल ने निर्णय लेते हुए वकीलों की छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं सीजे ने कोर्ट बंद करने पर साफ असहमति दे दी। एडवोकेट अनिल सोनी ने बताया कि 31 मार्च तक सरकारी व गैर सरकारी वकील सहित उनके मुंशी व क्लर्क कोर्ट नहीं जायेंगे। 31 मार्च तक यह अवकाश स्थाई रूप से चलेगा। वहीं न्यायालय पूर्व आदेश के अनुसार कार्य करेंगे। हालांकि ऐसा अनुमान है कि कोर्ट में भी अवकाश घोषित हो जाएगा। फिलहाल 21 मार्च तक सभी तरह की सुनवाई की तारीखें अगले माह की हुई है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM