07 May 2020 10:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बिना मास्क पहने घूम रहे चार युवकों को गजनेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाने के जोगेंद्र जाखड़ ने बताया कि ये युवक कोरोना महामारी के समय बिना मास्क पहने घूम रहे थे। इसी दौरान गश्त कर रही सत्यवीर हैड कानि मय रामकुमार कानि, प्रकाश कानि, योगेश आरटी, विरेन्द्र सिंह डीआर मय टीम ने चारों को धर लिया। आरोपियों की पहचान अक्कासर निवासी हरिकिशन सुथार, मान्याणा निवासी मल्लुराम नायक, मान्याणा निवासी रामलाल नायक व मान्याणा निवासी मनीराम नायक के रूप में हुई। आरोपियों को 151 सीआरपीसी के तहत पाबंद कर जमानत दे दी गई।
RELATED ARTICLES
18 August 2022 04:43 PM