05 March 2020 10:39 AM

कलेक्टर के एक्शन में एक दिन की देरी, बढ़ा खतरा
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 16 इटालियन पर्यटकों के कोरोना प्रभावित होने की पुष्टि के साथ ही प्रदेश भर में हड़कंप मचा है। राजस्थान के छह जिलों में घूमें इन पर्यटकों के अलावा भी विदेशी पर्यटक बीकानेर सहित पूरे देश में मौजूद हैं। हैरानी की बात यह है कि अभी इटली के दस पर्यटकों को ही बीकानेर से दिल्ली जाने को कहा गया है। मंगलवार को भी एक विदेशी महिला बोथरा कॉम्प्लेक्स के पास से गुजरती देखी गई, जो सर्दी-जुकाम से पीड़ित थी। दुनियाभर में लगातार फैल रहे कोरोना से अचानक बीकानेर सहित पूरा राजस्थान खतरे में आ गया है। उल्लेखनीय है कोरोना से इटली सहित कई देशों के प्रभावित होने के बावजूद विदेशी पर्यटकों का भारत में प्रवेश प्रतिबंधित नहीं किया गया। तो चौंकाने वाली बात यह भी है कि इटली के दो पर्यटकों में कोरोना की पुष्टि हो जाने के 24 घंटे बाद बीकानेर में मौजूद इटली के पर्यटकों को लौटने के आदेश कलेक्टर ने दिए गए। कलेक्टर की इस ढ़िलाई से कोरोना का खतरा और बढ़ गया है।


RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
09 August 2020 11:06 PM