07 March 2023 09:38 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जयपुर रोड़ स्थित खाओसा रेस्टोरेंट में हुए हादसे ने होली के रंग में भंग डाल दिया है। हादसे में दो युवक जिंदा जल गए हैं। जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी महावीर प्रसाद विश्नोई के अनुसार रात करीब 1 बजे बाद रेस्टोरेंट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। रेस्टोरेंट के अंदर सो रहे खाओसा के दो कर्मचारी जिंदा जल गए। मृतकों की पहचान कोलायत निवासी 25 वर्षीय धन्नेसिंह राजपूत व बिहार निवासी 24 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है।
रेस्टोरेंट के अंदर काफी सारे सिलेंडर, तेल सहित ज्वलनशील पदार्थ थे। ऐसे में आग को भड़कने में देर नहीं लगी।
बताया जा रहा है कि शॉट सर्किट का कारण रख रखाव(मेंटनेंस) का अभाव होता है।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
27 March 2022 12:27 PM