22 June 2022 02:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इंटरनेशनल योगा डे के अवसर पर सादुल क्लब फुटबॉल एकेडमी ने योग कर बीकानेर को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। योगाभ्यास का यह कार्यक्रम सादुल क्लब मैदान में आयोजित हुआ। आर्ट ऑफ लिविंग की दमयंती सुथार, योग गुरु हेमंत सुथार व संगीता सुथार के निर्देशन में एकेडमी के खिलाड़ियों ने योगाभ्यास किया।
इस दौरान एकेडमी कोच विक्रम सिंह शेखावत ने योग को दैनिक जीवन में शामिल करने का संदेश दिया। एकेडमी के प्रबंधक भैरूंरतन ओझा ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए योग और भी अधिक जरूरी है। भारतीय योग विदेशों में स्वस्थ जीवन का पर्याय बन चुका है। हमें भी अपनी दिनचर्या में योग को आवश्यक स्थान देना चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो गंगाशहर मंडल अध्यक्ष गोविंद सारस्वत उपस्थित थे। वहीं आम आदमी पार्टी के युवा अध्यक्ष हेमंत कातेला, कोच नारायण बिस्सा, विक्रम सिंह राजवी, उमेश सिंह शेखावत सहित खिलाड़ी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
27 October 2020 03:43 PM