23 October 2022 12:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सावधान! बीकानेर में चोर लुटेरे सक्रिय हैं। अभी कुछ देर पहले ही यू-क्लीन लॉन्ड्री के डायरेक्टर सुशील गहलोत का मोबाइल छीनने का प्रयास हुआ है।
यू-क्लीन के डायरेक्टर सुशील गहलोत के अनुसार वह मूर्ति सर्किल, व्यास कॉलोनी 3-डी-27 स्थित यू-क्लीन के आगे खड़े मोबाइल चला रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कूटी पर आए दो नकाबपोश युवकों ने मोबाइल छीना झपटी का प्रयास किया। सुशील की पकड़ मजबूत होने की वजह से बदमाश वारदात करने में असफल रहे। पहले सुशील ने सोचा, दोस्तों ने मजाक किया होगा। वह स्कूटी जाने की दिशा में देखते रहे। मगर बदमाशों ने जब मुड़कर नहीं देखा तो सुशील ने पीछा किया। उन्होंने उदासर तक पीछा किया मगर बदमाश हाथ नहीं लगे।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गहलोत के अनुसार स्कूटी बिना नंबर की थी। आरोपियों की 20-22 वर्ष लग रही है। मामले में जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाने हेतु परिवाद दिया जाएगा।
ख़बरमंडी न्यूज़ आपसे अपील करता है कि आप हमेशा अलर्ट रहें। दीपावली का मौका है, भीड़भाड़ भी ज्यादा है, ऐसे में चोर लुटेरों के लिए भी अवसर बना रहता है। हालांकि सुशील के साथ जहां घटना हुई, वहां भीड़ का नामोनिशान नहीं था। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
29 April 2020 03:37 PM