19 March 2021 05:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बाहर से बीकानेर आ रहे लोग कोरोना का ख़तरा बढ़ा रहे हैं। आज आई रिपोर्ट्स में बीकानेर के 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं दो पॉजिटिव चुरू के भी हैं। यानी आज कुल 17 पॉजिटिव आए हैं। अधिकृत जानकारी के अनुसार बीकानेर में आए सभी 15 पॉजिटिव बाहर से बीकानेर लौटे हैं। गुरूवार को रेलवे स्टेशन से 125 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से यह 15 पॉजिटिव निकले।
चौंकाने वाली बात यह है कि इन यात्रियों को सैंपल लेने के बाद घर भेज दिया जाता है, दूसरे दिन रिपोर्ट्स आती है तो उनमें से ही कुछ पॉजिटिव निकलते हैं। ऐसे में सैंपलिंग से रिज्लट तक के समय में पॉजिटिव यात्री अनजाने में कोरोना फैलाने का काम भी कर रहे हैं।
बता दें कि लौट के आए कोरोना का बीकानेर में यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।
हालांकि सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र व केरल से आने वाले यात्रियों को कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लानी अनिवार्य है। बावजूद इसके लापरवाही की जा रही है। अगर यात्री नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ही ट्रेन में चढ़े तो सफ़र के दौरान अन्य यात्रियों तक भी संक्रमण नहीं पहुंचेगा। अब देखना यह है कि प्रशासन इस फैलाव को रोकने के लिए कोरोना रिपोर्ट आने तक यात्रियों को रोकने के लिए क्या कदम उठाता है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
29 February 2020 10:13 PM