16 January 2023 08:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के स्कूली छात्रों के लिए बड़ी ख़बर है। कलेक्टर द्वारा घोषित 18 जनवरी तक की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है। कलेक्टर ने नया आदेश जारी करते हुए अब 17-18 जनवरी के लिए स्कूल का समय बदला है।
नये आदेश के अनुसार कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय 11 बजे से 4 बजे तक रहेगा। वहीं 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नया समय 10बजे से 4 बजे तक रहेगा। अन्य कक्षाएं पूर्व निर्धारित समयानुसार चलेंगी। बता दें कि यह नया आदेश 18 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। बता दें कि यह आदेश बीकानेर के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय स्कूलों पर लागू होगा। देखें आदेश

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
12 July 2020 09:29 PM