12 August 2020 11:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बजरंग दल संभाग संयोजक दुर्गा सिंह का जन्मदिवस युवाओं के लिए पुण्य कार्यों का निमित्त बन गया। इसी निमित्त गंगाशहर नोखा रोड़ स्थित गौशाला में गौवंश के भोजन की व्यवस्था हुई। गोविंद सारस्वत के नेतृत्व में यहां युवा टीम ने 251 किलो गुड़ की लापसी बनाई। तो मौके पर दुर्गासिंह पहुंचे। उन्होंने स्वयं लापसी बनाने में श्रमदान किया। इस दौरान भगवा साफे व पुष्पाहार से दुर्गासिंह का स्वागत किया गया। इसके बाद सभी ने मिलकर गौवंश को लापसी का भोग लगाया। इस दौरान युवा टीम ने दुर्गासिंह का मुंह मीठा करवाया। जन्मदिवस के इस कार्यक्रम में गोविन्द सारस्वत, आशीष सोलंकी,विकास शर्मा,दिलीप सोनी,राजेश नाथ, रितेश सेवग,मोहित बोथरा,हरिकिशन, प्रशांत ओझा, शेखर ओझा,सुशील पुगलिया,अभिषेक आचार्य,अर्जुन सिंह,नीतीश गौड़,हेमंत भारद्वाज,विशाल बैद, योगेश जांगिड़, मनमोहन सिंह इंदा,शिखर डागा, जेठमल नाहटा, मनोहर करनानी,भव्य मारू,यश उपाध्याय,नवरत्न उपाध्याय, नितेश सोनी, पूनम सोनी, सुंदरलाल,रूपेश सेवग,दिनेश शर्मा,आकाश ओझा,घनश्याम जोशी, प्रशांत मारु, पीयूष मारू, नंदू पड़िहार,गौतम बछ,यश पुनिया, रितिक बत्रा, संजय मारु,शिव प्रजापत,मुदित,सौरभ,भैरु ओझा, विशाल गहलोत आदि शामिल थे।
RELATED ARTICLES
21 November 2022 08:01 PM