17 April 2020 01:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में कोरोना को लेकर राहत की ख़बर है। अभी आई 67 की 67 रिपोर्ट्स नेगेटिव आ गई है। इसमें से 51 रिपोर्ट्स क्वारंटाइन किये संदिग्धों की है। वहीं 16 नये संदिग्धों की है। ऐसे में राणीसर बास, लुहार बस्ती, गंगाशहर व पाबुबारी के पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए ज्यादतर सभी संदिग्ध सुरक्षित निकल आए हैं। वहीं पीबीएम में इलाज ले रहे पॉजिटिव भी सुधार पर हैं। बता दें कि पीबीएम में अभी कुल 21 कोरोना पॉजिटिव इलाज ले रहे हैं। इनमें बीकानेर के 16, चुरू के तीन व हनुमानगढ़ के दो मरीज हैं। उल्लेखनीय है कि बीकानेर के कुल 35 मरीजों में से 15 की पीबीएम से छुट्टी हो चुकी। हालांकि ये 14 दिनों के क्वॉरन्टान में हैं। वहीं 18 इलाज ले रहे हैं और एक महिला की मृत्यु हो चुकी थी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
16 October 2026 04:56 PM