01 February 2023 01:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 23 वर्षीय विवाहिता के अपने बेटे के साथ नहर में कूदने का मामला सामने आया है। घटना छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र की है। थानाधिकारी जयकुमार भादू के अनुसार 23 वर्षीय अनीता पत्नी सोनू पुत्री सोहनलाल मंगलवार दोपहर अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ राणेर गांव से बस में बैठी थी। वह 507 हैड में बस से उतरी। प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि वह बच्चे के साथ ही नहर में कूद गई। उसका पीहर 5जीएम तथा ससुराल रावला में है।
ख़बर लिखने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। मौके पर एसडीएम, सीओ खाजूवाला सहित थानाधिकारी व टीमें मौके पर थी। हालांकि अभी तक पूरी तरह ये पुष्टि नहीं हुई कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। शव मिलने पर ही आगे की जांच होगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM