25 June 2020 12:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 29-30 जून के सावों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। शादियों में नियमों की धज्जियां उड़ने की आशंका को देखते हुए कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने बीएलओ को दो दिन की विशेष जिम्मेदारी दी है। कलेक्टर ने बीएलओ की बैठक ली थी, जिसमें ये निर्देश दिए गए थे। बता दें कि अभी विवाह समारोह में पचास लोगों को शामिल होने की अनुमति है। यह अनुमति एसडीएम द्वारा दी जाती है। अगर नियमों की पालना न की गई तो बीएलओ रंग में भंग डाल सकते हैं। ये बीएलओ अपने अपने क्षेत्र में हो रही शादियों पर नज़र रखेंगे। हालांकि ज्यादातर बीएलओ ये जिम्मेदारी लेने में खुश नहीं है। कलेक्टर के समक्ष भी इसे लेकर असहमति जाहिर की गई थी, लेकिन कलेक्टर द्वारा मोर्चा संभालने को कहा गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग को कोई विशेष निर्देश नहीं है।
RELATED ARTICLES
08 January 2021 04:06 PM