19 October 2021 05:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लापरवाही और तेज गति सड़क हादसों का मुख्य कारण बन रही है। महाजन के लालेरा गांव में भी कुछ देर पहले कोयले की चुरी से भरा ट्रेलर पलटा खा गया। गनीमत रही कि कोयले ने आग नहीं पकड़ी और सड़क पर कोई अन्य वाहन भी चपेट में नहीं आया। टाइगर फोर्स के राज कायल के अनुसार दुर्घटना में ट्रेलर चालक घायल हो गया। उसे हरियासर टोल कर्मी रामलाल व पंकज अवस्थी की मदद से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। चालक के सिर पर चोट लगी थी। उसे 6 टांके लगाने पड़े। इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
बताया जा रहा है कि लूणकरणसर से सूरतगढ़ जा रहा यह ट्रेलर तेज गति में था। सामने अचानक ट्रक आने पर चालक ने ट्रेलर को सड़क के नीचे उतार दिया। सात फीट नीचे से वापिस सड़क पर चढ़ाते वक्त ट्रेलर पलटा खा गया।


RELATED ARTICLES
24 September 2022 07:45 PM