12 March 2020 09:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दो आवारा युवकों द्वारा नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। मामला चुरू के राजलदेसर का है। जहां नौंवी कक्षा की छात्रा से फिज़ान छिंपा पुत्र मोहम्मद छिंपा व आयुब छिंपा ने छेड़छाड़ के बाद शारिरिक रूप से भी अश्लील हरकतों को अंजाम दिया। घटना बुधवार की बताई जा रही है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों युवक आवारा है, कोई काम धंधा नहीं करते हैं। परिवादी की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं अन्य सूत्रों के मुताबिक स्वर्ण समाज में घटना को लेकर रोष बढ़ रहा है। जैसे जैसे घटना के बारे में जानकारी मिल रही है, वैसे वैसे रोष बढ़ रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 341,354,34 आईपीसी सहित 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
02 December 2023 12:02 AM