21 September 2020 05:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 22 सितंबर मंगलवार को सुबह चार घंटे तक बत्ती गुल रहेगी। यह कटौती विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख रखाव हेतु की जाएगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गहलोत अस्पताल, शंकर पान के पास, पीएन पैलेस, खेतेश्वर बस्ती, कादानी कॉलोनी, मोहन पापड़, सोलनियां भैरूं मंदिर, डी-1 एरिया, लेघा बारी, श्रीरामसर, मेघवालों का मोहल्ला, रामपुरा बाईपास, भीम नगर गली नंबर 2, विद्या भारती स्कूल के पास बिजली काटी जाएगी। ऐसे में इस क्षेत्र के लोगों को कपड़े प्रेस सहित आवश्यक कार्य पहले ही कर लेने चाहिए।
RELATED ARTICLES
04 October 2020 11:50 PM