20 October 2024 12:02 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी व हत्या की वारदात के बाद अब मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में भी चाकूबाजी की वारदात हुई है। घटना सब्जी मंडी के पीछे की बताई जा रही है। चाकूबाजी में असगर, महबूब, दीपक उर्फ दीपू व मुस्ताक घायल हुए हैं। इनमें असगर और मुस्ताक भाई भाई है। युसुफ नाम के युवक ने चारों को पीबीएम ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां चारों का इलाज जारी है। सभी खतरे से बाहर है। दो युवकों के थोड़ी ज्यादा लगी है, दो के कम लगी है। गनीमत रही कि चाकू किसी ने किसी के भी अंदर नहीं घोंपा।
ख़बर लिखने तक सब इंस्पेक्टर राधेश्याम मय टीम मौके पर थी। पुलिस के दो पक्षों की आपस में रंजिश चल रही है। दोपहर में ही इनके मध्य राजीनामा हुआ था। अभी फिर से झगड़ा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM