30 October 2020 01:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ख़बरमंडी न्यूज़ की ख़बर के बाद कोरोना पॉजिटिव की मजबूरी का फायदा उठाकर भारी लूटमार करने वाले लैबों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। ख़बरमंडी न्यूज़ ने 21 अक्टूबर को लैबों द्वारा एच आर सीटी नाम की जांच के 1700 की जगह 3500 रूपए लेने की ख़बर प्रकाशित की थी। इस ख़बर में बोथरा लैब के खिलाफ सबूत भी दिए थे। इस ख़बर से मामला कलेक्टर नमित मेहता के संज्ञान में आ गया। वहीं लैब भी अलर्ट हो गये थे। मेहता ने थोड़े समय के बाद अचानक सीएमएचओ मय टीम गठित कर लैबों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
आज सुबह सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने बोथरा लैब पर दबिश दी, लेकिन अब वहां सरकार द्वारा निर्धारित दर के हिसाब से 1700 रूपए ही लिए जा रहे थे। लेकिन पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने स्थित मार्स इमेजिंग डायग्नोस्टिक सेंटर में लूटमार जारी थी। इस लैब ने जब कोरोना पॉजिटिव की एचारसीटी जांच के 3500 रूपए लिए तो सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने तुरंत एक्शन लेते हुए लैब सीज कर दी।
आमजन की मजबूरी का फायदा उठाकर लूटमार मचाने वाले इन लैबों के खिलाफ मुहिम जारी है।
RELATED ARTICLES
23 October 2021 07:46 PM