21 January 2021 09:55 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल सिंह मकराना के खिलाफ बीकानेर के नयाशहर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला कथित लव जिहाद से जुड़ा है। हाल ही में बीकानेर में लव जिहाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन में महिपाल सिंह शामिल हुए थे। मुक्ताप्रसाद निवासी वाजिद शेख ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि मकराना ने प्रदर्शन के दौरान ऐसे शब्द कहे जिनसे हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। मकराना ने दो वर्गों में वैमनस्यता फैलाते हुए सामाजिक व धार्मिक सौहार्द बिगाड़ा है। नयाशहर पुलिस ने मकराना के खिलाफ धारा 153 क, 295 क, 504, 505 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उनि सुरेंद्र कुमार को दी गई है।
बता दें कि इसी मामले में युवती ने वीडियो जारी कर लव जिहाद की बात को सिरे से खारिज कर दिया था।
RELATED ARTICLES
11 June 2020 01:33 PM