08 February 2025 10:22 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो गई है। देशभर में भाजपाई खुशियां मना रहे हैं। इस बीच बीकानेर के उपनगर गंगाशहर में भी युवाओं ने जमकर जीत का उत्सव मनाया। भाजपा युवा मोर्चा के गंगाशहर मंडल ने पटाखों, मिठाईयों व नारेबाजी के साथ यह उत्सव मनाया। नरेंद्र मोदी व अर्जुन राम जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।

युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गोविंद सारस्वत ने बताया कि इस अवसर पर शहर भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा व भाजपा गंगाशहर मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद मेघवाल व भूतपूर्व अध्यक्ष जेठमल नाहटा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोर्चा महामंत्री दिलीप सोनी के अनुसार मोहन सुराणा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और भाजपा के जन जन विकास के प्राथमिक लक्ष्य के साथ अब दिल्ली के विकास की रफ्तार भी तेज होगी।
गोविंद सारस्वत ने कहा कि इस चुनाव में युवाओं का पूरा समर्थन भाजपा व नरेन्द्र मोदी को मिला। इस जीत से पूरे देश में विशेष संदेश जाएगा।
प्रकाश चंद बारुपाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में एक और सफलता मिली है। समाजसेवी व भाजपा कार्यकर्ता मनीष बाफना ने कहा कि दिल्ली की जनता इस बार अधिक जागरुक हुई है। उसने चुनावी बहकावे को छोड़ सही पक्ष चुना।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष सोलंकी, मघाराम नाई, मुकुल गहलोत, संजय सोनी, जसकरण मारू, प्रेम बैद, अरुण कल्ला, भैरूरतन ओझा, तनवीर कायमखानी, करण मारू, अर्जुन सिंह कच्छावा, कमल मालू, बाबू महाराज, गोपाल ओझा, करण ओझा, पुनीत जाजड़ा, निर्मल सोनी,
बंटी, जुनैद, दामोदर उपाध्याय, अभिषेक आचार्य, रणवीर शर्मा, निर्मल संचेती, सौरभ चौहान, शंकर पड़िहार, नितेश गहलोत, चंद्रशेखर दैया, शाहबाज खान, शिवशंकर उपाध्याय, बसंत गोलछा, दिलीप कातेला, यशवर्धन, शिव, धीरज सोनी, संदीप मिन्नी, रोशन लूणिया, गोविंद सोनी, सुनील जाजड़ा, हेमंत मारू, पंकज मारू, गणेश गहलोत, भरत सांखला, अमन चौधरी, रमेश लखारा आदि का योगदान रहा।
RELATED ARTICLES
18 February 2026 10:17 PM
10 September 2022 07:15 PM
