15 May 2023 12:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के महाजन थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई है। वहीं दूसरा गंभीर घायल है। मामला अवैध संबंधों से जुड़ा बताया जा रहा है। थानाधिकारी अनिल झाझरिया ने बताया कि मृतक की पहचान खोखरना, लूणकरणसर निवासी 25 वर्षीय जाकिर मिरासी के रूप में हुई है। मृतक ट्रक ड्राईवर था। पुलिस को मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार वह रात को ही अपने दोस्त रोझा निवासी सुभान की कार में महाजन के जसवंतसर से एक नाबालिग बालिका को ले गया। अल सुबह बालिका को वापिस छोड़ने पहुंचा तो उसके परिवार व गांव के लोगों ने जाकिर और सुभान को पकड़ लिया। दोनों की थाप मुक्कों व लाठियों से धुनाई की गई। बाद में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां जाकिर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सुभान को पीबीएम रैफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार अभी तक आरोपियों को नामजद नहीं किया गया है। आरोपियों की संख्या भी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
14 October 2020 11:22 AM