22 April 2025 12:10 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक व कवि हरिशंकर आचार्य के नाम के साथ कब डॉक्टर भी जुड़ गया है। आचार्य को इटली के यूनिवर्सिटी ऑफ क्यूनियो ने आचार्य को पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की है। आचार्य को मास कम्युनिकेशन के क्षेत्र में यह उपाधि प्रदान की गई है। वे देशभर के इकलौते व्यक्ति हैं जिन्हें इस क्षेत्र में मानद उपाधि प्रदान की गई है।
इसके अतिरिक्त बीकानेर के ही युवा शिक्षाविद अमित व्यास को भी पीएचडी की मानद उपाधि मिली है। व्यास को यह उपाधि प्रबंधन के क्षेत्र में मिली है। बता दें कि आचार्य और व्यास को यह उपाधि रविवार को नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में दक्षिण अफ्रीका के उप परिवहन मंत्री मखुलेको हेलेंग्वा व दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधिपति एम एल मेहता की उपस्थिति में प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि हरिशंकर आचार्य का हाल ही में अनहदनाद नाम से एक हिंदी काव्य संग्रह प्रकाशित हुआ था।
RELATED ARTICLES
15 August 2021 01:51 AM