19 July 2021 11:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 15 वर्षों से फरार चल रहे जुआरी को नयाशहर थाना पुलिस ने बीकानेर से दबोच लिया है। मोहन क्वार्टर रानी बाज़ार बीकानेर निवासी 35 वर्षीय विशाल तनेजा उर्फ विशाल चावला पुत्र ओमप्रकाश अरोड़ा के खिलाफ 15 साल पहले 3/4 आरपीजीओ के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी तब से ही फरार चल रहा था। वह नाम बदलकर इधर उधर रह रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सूरतगढ़ के शनि मंदिर के पास रह रहा है। नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने एएसआई सुभाष यादव मय टीम को सूरतगढ़ भेजा। टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
15 साल से फरार वांछित को दबोचने वाली टीम में कांस्टेबल मोहनलाल 421 व कांस्टेबल रमेश 1392 शामिल था।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM