03 October 2026 10:30 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के लूणकरणसर से बुरी ख़बर सामने आ रही है। यहां 11 केवी की विद्युत लाइन से प्रवाहित करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई है। मामला लूणकरणसर के सोढ़वाली का है। टाइगर फोर्स के श्रवण कायल ने पुलिस को सूचना दी।
प्रथमदृष्टया अनुमान है कि आरोपी युवक विद्युत तार चोरी करने आए थे। उनके पास कटर आदि मिले हैं। घटना आधी रात के बाद किसी समय हुई है। सुबह ग्रामीणों ने दोनों को मृत अवस्था में देखा। करंट इतना तेज था कि दोनों के पैर बुरी तरह से जल गये। जबकि एक का मुंह भी जल गया। दोनों की पहचान अभी तक नहीं हुई है।
प्राथमिक अनुमान के अनुसार दोनों हनुमानगढ़ जिले के पल्लू, धोलीपाल क्षेत्र के हो सकते हैं। आशंका है कि इनके साथ अन्य लड़के भी रहे हो। मौका स्थिति के अनुसार अनुमान यही है कि दोनों विद्युत तार चुराने ही आए थे। बता दें कि यह तार अंडरग्राउंड लाइन वाले थे। चूंकि अभी काम चल रहा है इसलिए अभी जमीन पर ही चालू हालत में थे।
उल्लेखनीय है कि चलती विद्युत लाइन से तार चुराने वाले गैंग लूणकरणसर से कोलायत के बीच काफी सक्रिय रहते हैं।
RELATED ARTICLES
12 December 2023 06:02 PM