22 November 2020 11:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जन्मदिवस को उत्सव मनाना इंसानी परंपरा है। दुनिया में लगभग सभी लोग जन्मदिवस पर छोटी बड़ी पार्टी करते हैं। लेकिन ऐसे लोग गिने चुने ही हैं जो जन्मदिवस पर भलाई के कार्य करने में उत्सव समझते हैं। बीकानेर के भामाशाह राजेंद्र सिंह सांखला ने कुछ ऐसा ही संदेश अपने जन्मदिवस पर दिया है। सांखला ने अपना जन्मदिवस मनाने के लिए किसी पार्टी का आयोजन नहीं किया। उन्होंने अपने जन्मदिवस पर आमजन हेतु जल मंदिर का निर्माण करवाया है। आज उसका उद्घाटन हुआ। रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर के अध्यक्ष गौरव मूंधड़ा व सचिव प्रशांत कल्ला ने बताया कि राजेंद्र सिंह सांखला के आर्थिक सहयोग से नयाशहर पुलिस थाना परिसर में जल मंदिर का निर्माण करवाया गया है। इस मंदिर का उद्घाटन एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने किया। इस दौरान नयाशहर थानाधिकारी फूलचंद शर्मा एवं प्रकल्प संयोजक कमल राठी ने अपनी बात रखी।

शर्मा ने कहा कि नयाशहर थाना क्षेत्र सबसे व्यस्ततम इलाके में से एक है। नयाशहर थाने से गुजरने वाले गंगाशहर से पूगल रोड़, मुक्ताप्रसाद व डूडी पेट्रोल पंप आदि स्थानों को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग में बना यह जल मंदिर आमजन की प्यास बुझाएगा। इस जल मंदिर का निर्माण 12000 लीटर भूमिगत जल होद का निर्माण कर करवाया गया है। इस कार्य में रोट्रेक्ट क्लब की प्रेरणा रही।
उद्घाटन समारोह के दौरान रोटरी क्लब बीकानेर के अध्यक्ष विनोद दम्माणी, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, सुरेंद्र जोशी, रोट्रेक्ट डी आर आर, विनय हर्ष, डिस्ट्रिक्ट जनरल सेक्रेटरी, गौरव चौधरी, निपुण राठी, मेहुल पुरोहित, नितेश स्वामी, दिनेश चांडक व भंवर सिंह मकोड़ी आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
27 February 2020 06:08 PM