30 August 2020 12:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉक डाउन को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। राजस्थान में कोटा व सिरोही में 6 सितंबर तक लॉक डाउन लगाया गया है। वहीं बीकानेर में सोमवार सुबह 6 बजे तक बाजार बंदी है। कलेक्टर ने शनिवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक बाजार व आवागमन बंदी का आदेश दे रखा है। लेकिन मोहर्रम को देखते हुए इस बार आवागमन की छूट देते हुए केवल बाजार बंदी की गई है। पिछली बार भी त्योंहार को देखते हुए आवागमन की छूट दी गई थी। वहीं अभी लॉक डाउन को लेकर कोई निर्णय नहीं किया गया है। एडीएम प्रशासन एएच गौरी ने बताया कि फिलहाल लॉक डाउन पर कोई विचार नहीं किया गया है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM