07 May 2020 08:51 PM

आईजी जोस की सोच ला रही रंग, सर्वटा तोड़ रहे अवैध धंधों की कमर
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करवाते हुए एक किलो अफीम, डेढ़ किलो डोडा पोस्त व तीन लाख पैंतीस हजार रुपए नकद सहित एक आरोपी को दबोचा है। नोखा के बीकासर निवासी हेमाराम सारण को उसके निवास से रंगे हाथों दबोचा गया है। आईजी जोस मोहन द्वारा गठित व एसपी प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देशन में काम कर रही जिला स्पेशल टीम के प्रभारी रमेश सर्वटा ने यह कार्रवाई करवाई है। सर्वटा ने मुखबिर की सूचना पर नोखा पुलिस को सूचना दी, जिस पर आरोपी को धरा गया। बता दें कि सर्वटा लगातार अवैध व्यापार की कमर तोड़ रहे हैं।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
28 May 2020 04:22 PM