05 July 2021 10:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीछवाल में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना कुछ देर पहले की है। मृतक की पूरी शिनाख्त नहीं हुई है, वह वहीं की झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाला भाट बताया जा रहा है। सीओ सदर पवन भदौरिया ने बताया कि झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाला युवक सड़क पर पैदल जा रहा था। अचानक आई बोलेरो की चपेट में आ गया। बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी ओर चली गई, जहां सामने से आ रही बोलेरो से भिड़ गई।
बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि मृतक की पूर्ण शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बोलेरो सवार भी घायल हुआ। उसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया है। पुलिसकर्मी को उसके भी बयान लेने पीबीएम भेजा गया है।
RELATED ARTICLES
13 August 2020 11:18 PM