07 August 2020 01:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के शराब ठेके में हुई लूट के मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। थानाधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि मामले में मुख्य अभियुक्त भवानी सिंह उर्फ हड्डी व जितेंद्र सिंह उर्फ दीपू को दबोच लिया गया है। इन दोनों को जयपुर से धरा गया है। इससे पहले पांच सह अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस इनकी लगातार तलाश कर रही थी। दोनों के जयपुर में होने की सूचना मिलने पर थानाधिकारी गोविंद सिंह पुलिस टीम के साथ जयपुर गये। जहां आरोपी के गुप्त ठिकाने पर दबिश देकर उन्हें दबोच लिया गया।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM