16 August 2020 06:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पूनरासर गांव में ताश के पत्तों पर बड़ा दांव लगा रहे चार लोगों को पुलिस ने दबोचा है। सेरूणा थानाधिकारी अजय अरोड़ा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पूनरासर में चार व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर बेख़ौफ़ ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे हैं। जिस पर हैड कानि सुरेश कुमार मय टीम मौके पर भेजी गई। आरोपी संजू बोथरा की दुकान के पैसे लगा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया। वहीं आरोपियों से 34445 रूपए की जुआ राशि भी बरामद की गई है। आरोपी रामचंद्र पुत्र बीरबल राम, जाट, मल्लूनाथ पुत्र बीरबलराम सिद्ध, ईमरताराम पुत्र केशराराम जाट व कालूराम पुत्र धन्नानाथ सिद्ध को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में कानि लिखमदास, सुरेंद्र व सुभाष शामिल थे। अरोड़ा ने बताया कि संभाग आईजी प्रफुल्ल कुमार व एसपी प्रहलाद कृष्णियां द्वारा जुए सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की पालना में एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार व सीओ धरमा राम के नेतृत्व में लगातार जुआरियों की धरपकड़ के प्रयास जारी है।
RELATED ARTICLES
07 February 2024 11:11 PM