10 July 2020 10:58 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एक बार फिर मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट्स का मामला सामने आया है। ये दोनों ही पीबीएम में भर्ती थे। इनमें से इंद्रा कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय अब्दुल अहमद की मौत गुरूवार शाम को हुई थी। जिसकी रिपोर्ट आई तो कोरोना होने की पुष्टि हुई। वहीं सिटी कोतवाली के पीछे की निवासी 55 वर्षीय जुबेदा भी पीबीएम में भर्ती थी। जिसकी अब मौत के बाद आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। बता दें कि इससे पहले भी कई ऐसे केस सामने आए जब मौत के बाद लिए गये कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
RELATED ARTICLES
06 December 2020 01:28 PM