15 April 2020 02:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ख़बरमंडी का मुद्दा अब बड़ा रूप ले चुका है। बिजली बिल भरने में असमर्थ आमजन के प्रति बिजली कंपनी असंवेदनशील है। बीकानेर से करोड़ों कमाने वाली इस कंपनी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। जनता में इसके खिलाफ आक्रोश साफ दिखाई देने लगा है। दो दिन की गहमागहमी के बाद बीती रात मंत्री कल्ला ने कहा था कि उनकी कंपनी से बात हो गई है और उसने आश्वासन दिया है कि वह बिल के लिए किसी को परेशान नहीं करेगी। यहां तक कि दो माह तक किसी को बिल न भरने की बात भी कल्ला ने बताई। लेकिन सुबह होते ही बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को फोन कर तकादे शुरू कर दिए। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से बिजली कंपनी की तानाशाही से बीकानेर परेशान है। वहीं इस आपातकाल में भी कंपनी ने अपना रवैया नहीं बदला है। यहां तक कि आमजन अब यह मानने लगा है कि कलेक्टर, मंत्री से लेकर राज्य सरकार तक ये कंपनी किसी की नहीं सुनेगी। हालांकि पार्षद प्रदीप उपाध्याय के बाद बीजेपी शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप, कांग्रेसी पार्षद मनोज विश्नोई, गोपाल गहलोत सहित बीजेपी कांग्रेस के नेता कंपनी का विरोध कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
06 November 2024 03:38 PM