09 January 2021 09:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मंत्री भंवर सिंह भाटी का रास्ता रोककर काले झंडे दिखाने वाले एबीवीपी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि मंत्री भाटी जयपुर रोड़ एक कॉम्पलेक्स के उद्घाटन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होने आए थे। कार्यक्रम से निकलते वक्त एबीवीपी नेता 21 वर्षीय काननाथ सिद्ध पुत्र श्रवणनाथ ने अपने तीन साथियों के साथ मंत्री की गाड़ी रोक दी और काले झंडे दिखाए। पुलिस ने काननाथ को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
छात्र डूंगर कॉलेज में पीटीआई लगाने की मांग कर रहे थे, इसी को लेकर काले झंडे दिखाए गए थे।
बता दें कि काननाथ डूंगर कॉलेज से एबीवीपी की ओर से छात्रसंघ अध्यक्ष का प्रत्याशी था, जो हार गया था।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
25 December 2020 11:05 PM