27 January 2022 10:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मंदबुद्धि बालिका से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना नोखा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार आज पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी मोरखाणा आथूणा निवासी 30 वर्षीय पप्पू सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने शुरू की। प्रकरण दर्ज होने के कुछ समय बाद ही पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी पप्पू सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपूत ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल मुआयना भी करवा लिया गया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता मंदबुद्धि है तथा उसकी उम्र भी 13-14 साल ही है।
आरोपी को दबोचने वाली ईश्वर प्रसाद मय टीम में सब इंस्पेक्टर मनजीत कौर, एएसआई गोविंद सिंह व साईबर सैल हैड कांस्टेबल दीपक यादव शामिल थे।
RELATED ARTICLES
10 April 2024 08:35 PM