06 May 2020 04:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बाहरी राज्यों से नोखा पहुंचे लोगों व उनके आसपास के करीब सौ लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा आज नोखा पहुंचे। जहां रेंडमली सैंपल लिए गए। बता दें कि गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में लोग आए हैं। इन्हीं के इलाकों से सैंपल लिए गए हैं। मीणा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए समय समय पर रेंडम सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए सेनेटाइजर का उपयोग करते रहें। वहीं मास्क अनिवार्य रूप से पहनें। मीणा ने कहा कि बाहर से आने वाले लोग अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए क्वॉरन्टाइन होते रहें। वहीं कुछ भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत सूचना दें।
RELATED ARTICLES
08 December 2023 11:50 PM