24 October 2020 11:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त सहित एक तस्कर को दबोचा है। एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी के तहत सीओ पवन भदौरिया के निर्देशन में थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने यह कार्रवाई की है। चारण ने रासीसर निवासी 38 वर्षीय सुभाष मंडा पुत्र हड़मानाराम विश्नोई को शिवबाड़ी स्थित शिव मंदिर के पास से दबोचा। आरोपी के कब्जे से दो किलो छ: सौ ग्राम डोडा बरामद किया गया। वहीं आरोपी की एक्टिवा, लावा कंपनी का मोबाइल व एयरटेल की सिम भी जब्त कर ली। आरोपी वर्तमान में पवनपुरी करणीनगर रहता है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच सदर थानाधिकारी महावीर प्रसाद को दी गई है। उल्लेखनीय है कि आज गोविंद सिंह चारण को थानाधिकारी हटाते हुए लाइन कर दिया गया। लेकिन जाते जाते उन्होंने जेएनवीसी थानेदार के तौर पर अंतिम कार्रवाई कर दी। चारण की टीम में कानि राकेश, सवाई सिंह, सूर्यप्रकाश व सीताराम डीआर शामिल थे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM