12 October 2021 06:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम में शोर मचाने वाला चोर पीबीएम चौकी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी की पहचान श्रीरामसर, धोरावाला पंवारों का मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय दुष्यंत उर्फ कालू पुत्र लक्ष्मीनारायण माली के रूप में हुई है।
सूत्रों के मुताबिक चौकी के हैड कांस्टेबल साहबराम डूडी ने बीती रात इस चोर को दबोचा था। आरोपी से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। इस चोर ने 14 सितंबर को पीबीएम के एक संविदा कर्मी की मोटरसाइकिल चुराई बताते हैं। संविदाकर्मी का नाम मोहम्मद सद्दाम बताया जा रहा है। सद्दाम ने चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ इससे पहले नाल थाने में मोबाइल चोरी का भी एक मामला है। यह उसकी दूसरी चोरी थी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेसी करवा दिया गया है।
आरोपी को दबोचने में पीबीएम चौकी के एचसी लक्ष्मण राम व एचसी साहब राम की भूमिका रही।
RELATED ARTICLES
28 February 2021 01:05 PM