13 June 2025 04:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अंगारे बरसाती भीषण गर्मी के बीच बीकानेर शहर को बिजली कंपनी बीकेईएसएल ने परेशान कर रखा है। इस वजह से बीकानेर में कंपनी को लेकर काफी नकारात्मक चर्चाएं चल रही है। दरअसल, बीकानेर में बिजली कंपनी आने के बावजूद बीकानेर को 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही। बिजली उपकरणों के रख रखाव हेतु प्रतिदिन 3-4 घंटों तक बिजली कटौती की जा रही है। बात यहीं नहीं खत्म होती, बिजली कंपनी द्वारा फिक्स कटौती के अलावा भी दिन और रात में कई बार बिजली काटी जा रही है।
गंगाशहर इलाके में पिछले 2 दिनों से लगातार रात 12 बजे बिजली काटी जा रही है। हालांकि आधी रात के बाद कटौती का यह खेल लंबे समय से चल रहा है।
बीकानेर सिटी के अलग अलग इलाकों में भी आधी रात के बाद बिजली काटी जा रही है। बिजली कटौती से आमजन बहुत परेशान हो रखा है।
अब सवाल यह है कि इस भीषण गर्मी में आदमी बिना बिजली कैसे गुजारा करे।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM